शनिवार, 29 अक्टूबर 2011
सही दिखाने की कोशिश ...
खुद को सही दिखाने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए
क्योंकि उस कोशिश में वह व्यक्ति अपराधी ही होता जाता है....
- रश्मि प्रभा
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011
दर्द का रिश्ता ...
दर्द का रिश्ता ही असली रिश्ता होता है
खून के रिश्ते भी वही टिकते हैं जो दर्द से जुड़ते हैं ....
- रश्मि प्रभा
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
माफ़ी मांगने का अर्थ ....
माफ़ी मांगने का अर्थ है - फिर उस गलती को ना दुहरायें
माफ़ करने का अर्थ है - फिर उस गलती का हवाला न दें
दिल से माफ़ी माँगना और माफ़ करना इतना आसान नहीं ..!!
- रश्मि प्रभा
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
अक्सर ...
बुरा बदल जाए तो अच्छी बात है ...
पर अक्सर अच्छे बदल जाते हैं !!!
- रश्मि प्रभा
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
शहंशाह बनने का मौका ...
यदि तुम खुद को शहंशाह मानकर चलते हो तो तुम जकड जाओगे
पर यदि तुम यह मानकर चलोगे कि ज़िन्दगी ने तुम्हें शहंशाह बनने का मौका दिया है
तो लचीले बनोगे ...
- रश्मि प्रभा
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011
मोह ...
मोह से परे होना कहाँ संभव है
ईश्वर ने निर्माण ही किया है मोह में
- रश्मि प्रभा
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2011
प्रयोजन है ईश्वर का ...
यदि श्री राम के हर कदम प्रयोजनयुक्त थे, पूर्व से तय थे
तो हमारा वर्तमान भी प्रयोजनहीन नहीं
हर कृत्य के पीछे प्रयोजन है ईश्वर का और पूर्व से तय है
फिर तो आलोचना ही बन्द हो जानी चाहिए ........
- रश्मि प्रभा
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)