मंगलवार, 13 मार्च 2012
सपने जीने का हौसला ...
सपने जीने का हौसला होना और
सपनों का हकीकत में बदलना ज़रूरी नहीं ...
- रश्मि प्रभा
सोमवार, 5 मार्च 2012
हल्का फासला ...
फख्र होने और टूटने में
बहुत हल्का फासला होता है ...
रश्मि प्रभा
गुरुवार, 1 मार्च 2012
खुद को सुकून देते हो या उसे ..
खुश होने के कारण तो अपने पास होते हैं
सामनेवाला ( अधिकांशतः ) आंसू देखने में सुकून पाता है
अब फैसला तुम्हारे हाथ है
खुद को सुकून देते हो या उसे ..
- रश्मि प्रभा
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012
नियति नहीं - तुम दोषी हो ...!!!
क्षमता हो , सच्ची लगन हो तो तुम्हें आगे बढ़ने से कोई रोक ही नहीं सकता
पर यदि निराशा गहन हो जाए
दूसरे का उपहास हिम्मत तोड़ जाए
तो नियति नहीं - तुम दोषी हो
- रश्मि प्रभा
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2012
कुँए में पनपती सोच .....
कुँए को नियति बना जो दुनियादारी दिखाते हैं , वे किसी को नहीं समझते
क्योंकि उनकी सोच कुँए तक ही होती है
पर जो कुँए से बाहर निकल गहरी सांस लेते हैं
उनको पता होता है कुँए में पनपती सोच कैसी होती है !
- रश्मि प्रभा
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012
कठिनाईयों से डर कैसा ?
कठिनाई ना हो तो मकसद ना हो
मकसद ना हो तो रास्ते नहीं, रास्ते नहीं तो मंजिल नहीं
.. तो कठिनाईयों से डर कैसा ?
- रश्मि प्रभा
बुधवार, 1 फ़रवरी 2012
वादा करना रुद्राभिषेक है ....
किसी से वादा करना रुद्राभिषेक है
शिव का दुग्ध स्नान ...
लोगों ने इसे स्वर्ण मृग बना दिया !
- रश्मि प्रभा
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)