शनिवार, 30 अप्रैल 2011

बात के आधार पर ....

बात छोटी हो सकती है
पर उसे कहने का अंदाज भयानक हो सकता है
तो सिर्फ बात के आधार पर राय कायम करना उचित नहीं ...

- रश्मि प्रभा

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

भीड़ में गुम ....

बिना सच जाने जो शोर में अपनी आवाज़ मिला देते हैं
वे भीड़ में गुम भी हो जाते हैं ....!!


- रश्मि प्रभा

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

खुद का साथ ....

वक़्त उसीका साथ देता है,
जो खुद का साथ देते हैं ...!!


- रश्मि प्रभा

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

रेगिस्तान की प्यास ....

यदि तुमने रेगिस्तान की प्यास को झेला है
तो तुम हार नहीं सकते ... !!


- रश्मि प्रभा

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

वक़्त उन्हें भी ...

अपने पराये की लकीर जो खींचते हैं , वे भूल जाते हैं
कि वक़्त उन्हें भी पराया करता जाता है .....!!

- रश्मि प्रभा

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

मंजिल करीब नहीं ....

मात्र चाहने से मंजिल करीब नहीं आती
उसके लिए कदम बढ़ाने पड़ते हैं ...!!

- रश्मि प्रभा

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

साहस कर सकते थे ....

लोग दुखी हैं क्योंकि उन्होंने हर मामले में समझौता किया
वे जानते हैं कि वे साहस कर सकते थे लेकिन कायर सिद्ध हुए !!

- रश्मि प्रभा