गुरुवार, 3 मार्च 2011

सत्‍य की दिशा ....

सन्दर्भ बीच के रखे जाएँ तो बातें स्पष्ट नहीं होतीं
ऐसा करके शुरूआती सत्य की दिशा बदल दी जाती है ।

- रश्मि प्रभा

बुधवार, 2 मार्च 2011

अनदेखा मत करो ...

कभी भी अतीत को अनदेखा मत करो ,
आगे के कदम उसे देखते हुए उठाओ !


- रश्मि प्रभा

मंगलवार, 1 मार्च 2011

समय की मांग ...

सत्य बोलो प्रिय बोलो ... समय की
मांग हो तो झूठ बोलो , तीखा बोलो ।



- रश्मि प्रभा

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

वक्‍त बनाता है .....

रिश्‍ते वो नहीं जो हम बनाते हैं,
रिश्‍ते वो हैं जिन्‍हें वक्‍त बनाता है ।


- रश्मि प्रभा

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

खुद का साथ ....

वक़्त उसीका साथ देता है, जो खुद का साथ देते हैं

- रश्मि प्रभा

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011

हार नहीं सकते ....

यदि तुमने रेगिस्तान की प्यास को
झेला है तो तुम हार नहीं सकते ...।


- रश्मि प्रभा

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

रिश्‍ते ....

रिश्ते जब समझौता बन जाएं तो समझो,
अब तुम्हारे पास खुली हवा नहीं ......
‍‍

- रश्मि प्रभा